सहायक अध्यापक भर्ती में आवेदन करने से वंचित रह गए सेवारत शिक्षकों को अब मौका मिल सकता है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने NIOS से 18 माह का डीएलएड करने वाले पात्र शिक्षकों की योग्यता को मान्य मानते हुए उन्हें भर्ती में शामिल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने अधिकारियों से ऐसे अभ्यर्थियों के लिए सार्वजनिक सूचना जारी करने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि पात्र शिक्षकों को आवेदन का मौका दिया जाए। इसके लिए जरूरत पड़ने पर आवेदन की तारीख भी बढ़ाई जा सकती है। खास बात यह है कि इस आदेश का लाभ सिर्फ कोर्ट पहुंचे 45 शिक्षकों को ही नहीं, बल्कि तय शर्तें पूरी करने वाले सभी सेवारत शिक्षकों को मिलेगा। पढ़िए पूरी खबर… बदायूं में बेटी के बॉयफ्रेंड के ताऊ को मार डाला: फावड़े से किया हमला, एक साल पहले घर से भागी थी बदायूं में गुरुवार शाम करीब 6 बजे अधेड़ की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपने घेर की सफाई कर रहा था। आरोप है कि प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने फावड़े से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर… झांसी तहसील में जमीन विवाद में 2 पक्षों में मारपीट: बाउंसरों को भी पीटा, कपड़े फाड़े झांसी की तहसील में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष अपनी सुरक्षा के लिए निजी बाउंसर लेकर पहुंचा था, लेकिन विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने बाउंसरों को पीटी। इतना ही नहीं उनके कपड़े तक फाड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले गई। घटना गुरुवार दोपहर नवाबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद में झुग्गियों में लगी आग: सामान जलकर राख, पटाखे की चिंगारी से हादसे की आशंका गाजियाबाद में गुरुवार देर रात शुक्र बाजार के सामने झुग्गियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन झुग्गियों में रखा सामान जलकर राख हो गया। आशंका जताई जा रही है कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी होगी। सूचना पर वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, त्योहार के चलते बाजार में जाम होने से दमकलकर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई। टीम ने कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर… राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; FIR वाली याचिका खारिज अमेरिका दौरे के दौरान सिख समुदाय को लेकर दिए गए कथित बयान के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान की एकल पीठ ने नागेश्वर मिश्रा और अन्य की याचिका पर यह फैसला सुनाया। पढ़िए पूरी खबर
read more..